फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क बह जाने से पांच किमी. का सफर 25 किमी. में हो रहा तय

Tue, 16 Jul 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ का असर अब लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है। बलुहवा गांव के पास भांभर नाला से भरे बाढ़ के पानी से 30 गांवों के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बाढ़ से रतनपुर चौराहा से परसोहन बिस्कोहर मार्ग के बह जाने से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिस्कोहर बाजार जाने के लिए अब लोगों को जैतापुर होते हुए 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रतनपुर चौराहा से परसोहन बिस्कोहर मार्ग पर एक मीटर से ज्यादा गहरा गड्ढा होने और कई जगहों पर बह गया है। इस संपर्क मार्ग तीस से ज्यादा गावों के लोग बिस्कोहर बाजार आते जाते हैं। मंगलवार को बिस्कोहर में बाजार लगता है, जिसमे स्थानीय महिलाएं, बच्चे इस रास्ते का इस्तेमाल करके घर का जरूरी सामान लेकर आते हैं। इरफान खां,अनूपपाल सिंह, अशोक भारती, कपिल जायसवाल,मनीष सिंह, शिव कुमार तिवारी आदि का कहना है कि यह मार्ग बंद होने से राहगीरों को अब धोबहा से जैतापुर होते हुए तब बिस्कोहर बाजार पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में मात्र पांच किलोमीटर की दूरी को अब पच्चीस किलोमीटर चलकर तय करनी पड़ रही है।
टूटी सड़कों ने बढ़ाई परेशानी
- उतरौला के नन्दौरी ग्राम वासी कृष्ण कुमार,गंगाराम ने बताया कि बाढ़ के चलते जगह-जगह सड़कें कट गई है, जिससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लालनगर ग्राम में भी रास्ता बाढ़ में कट जाने के कारण आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शादाब,किस्मत अली,अवधराम,जनकराम,आफताब आदि ने टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद से समस्या के समाधान की मांग
हरैया सतघरवा। हरैया चौधरीडीह मार्ग से बरदौलिया गांव जाने वाले मार्ग पर जल निकासी की सुविधा न होने से मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। ग्रामवासी मोहम्मद रफीक खान, आशीष कुमार जायसवाल, अशोक कुमार शुक्ल, रामनिवास, तिलकराम, राकेश कुमार नईम खान आदि लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग से तमाम लोग गांव जाते हैं। हल्की सी बारिश में पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया है।
बारिश में सड़क पर गड्ढे
जरवा। तुलसीपुर से बघेलखंड जाने वाला चार माह पूर्व निर्मित मार्ग पर पेरा नाला के निकट बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। राहगीर दिलशाद, इरसाद ने बताया कि सड़क पतला हो जाने से डर लगता है। नसीम, रामसिंह यादव, सुरेश यादव, सुरजीत, राधेश्याम आदि ने कहा कि बरसात के दौरान पानी सड़क के ऊपर से बहता है। रनियापुर, बनगाई, रहमरवा, विश्रामपुर, गौरा, त्रिलोकपुर, रामपुर आदि जाने का मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया गया है। शीघ्र ही मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें