फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली शिकारियों ने रोका नाले का पानी, फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मछली का अवैध शिकार करने वालों ने जल निकासी नाले का पानी रोक कर छेका लगा दिया है। इस मनमानी से किसानों की सैकड़ों बीघे धान की फसल बर्बाद हो गई है। पानी न निकलने से किसान गेहूं की फसल भी नही बो पाएंगे। किसानों ने एसडीएम से नाले का पानी खोले जाने तथा मछली के अवैध शिकार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील के ग्राम चिचुड़ी सहगिया टेढ़वा तप्पा बांक तथा पालापुर के किसान अलीमुद्दीन, विकास यादव, परशुराम, रजाल, जनकराम, अब्दुल सलाम व नियाज आदि ने एसडीएम उतरौला को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनके खेतों का पानी निकालने वाले सार्वजनिक नाले पर मछली के अवैध शिकारियों ने जाल लगाकर पानी रोक दिया है।
सैकड़ों बीघे धान की फसल बर्बाद हो गई है। यदि पानी न निकला तो इस खेतों में गेहूं की बुआई भी नही हो पाएगी। इन लोगों ने एसडीएम से नाले का पानी खोले जाने तथा मछली के अवैध शिकारियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम नागेंद्र नाथ यादव ने किसानों को शीघ्र यथोचित कार्रवाई किए जानेे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें