फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्व प्रधान पर किया फायर, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई

Sat, 30 Dec 2023 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर, बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर खैरहनिया गांव के पूर्व प्रधान पर एक युवक ने फायर दिया। हालांकि फायर मिस होने से पूर्व प्रधान बच गए, लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास तमंचा व कारतूस मिला है। तुलसीपुर थाने में युवक व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विशुनपुर खैरहनिया गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार मिश्र उर्फ मिंकू नथुनिया मोड़ पर आवास बनाकर रहते हैं। मिंकू ने बताया कि 21 नवंबर को उनके आवास पर बेटे के मुंडन संस्कार पर भोज का आयोजन किया गया था। रात में वहां जुगलीपुर तुलसीपुर निवासी प्रभात गोस्वामी अपने साथियों के साथ पहुंच गए और दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर प्रभात, अंकित सिंह, राज सिंह व विशाल मौर्य सहित अन्य लोग हाथापाई करने लगे। मिंकू की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस वहां पहुंची तो सभी लोग भाग गए। इसी बात को लेकर ये लोग नाराज थे।
पूर्व प्रधान का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब सात बजे नथुनिया मोड़ चौराहे पर विशाल मौर्य, अंकित सिंह व अन्य लोग आ गए और विशाल ने तमंचे से फायर कर दिया जो मिस हो गया। वहां खड़े लोगों ने विशाल को पकड़ लिया। अंकित व अन्य लोग भाग गए। विशाल को थाने पर लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अशोक सिंह ने बताया कि मनोज की तहरीर पर विशाल मौर्य, अंकित सिंह व चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें