बलरामपुर। बढ़ती गर्मी से संभावित आग की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय व उतरौला तहसील क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण आग से बचाव के इंतजामों की हकीकत परखी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी व पटल सहायक राजेश कुमार हंस के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्यालय स्थित जेडएस आर्थोपैडिक मैटरनिटी एंड ट्राॅमा सेंटर व उतरौला स्थित खलीउल्लाह हॉस्पिटल, शोभा नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। आग की घटनाओं से बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों की जांच की। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगीे ने बताया कि सभी अस्पताल संचालकों को अग्निशमन यंत्रों की मरम्मत व फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में इवैक्युएशन ड्रिल व अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही तीन दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में आवश्यक अभिलेखों के साथ शपथ पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।