फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेखुईकला बी पैक्स सचिव व संचालक पर एफआईआर दर्ज

Fri, 05 Dec 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूरिया की कालाबाजारी के आरोप में सेखुईकला बी-पैक्स समिति के सचिव और संचालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कृषि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में सामने आए तथ्यों से यह साबित हो चुका है कि यूरिया की किल्लत कोई प्राकृतिक संकट या आपूर्ति की देरी नहीं थी, बल्कि कालाबाजारी का परिणाम था। सेखुईकला समिति की बिक्री पंजिका और पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में मिले बड़े अंतर के अलावा, आसपास के गांवों से कई किसानों और व्यक्तियों ने यह पुष्टि की कि दिन में यूरिया उपलब्ध नहीं बताई जाती थी, जबकि देर रात बड़ी मात्रा में निकासी की जाती थी।
एफआईआर दर्ज होने के बाद विभाग ने जिलेभर की सभी समितियों से पिछले दो सीजनों का पूरा हिसाब-किताब तलब कर लिया है। कई समितियों से स्टॉक, वितरण और बिक्री समय का ब्योरा मांगा गया है। बताया गया है कि कुछ समितियों के खुलने का समय संदिग्ध पाया गया है और कई जगह पीओएस पर रात की असामान्य एंट्री दर्ज मिली हैं। इन रिकॉर्ड्स को अब पुलिस जांच की मुख्य कड़ी माना जा रहा है। इसी क्रम में चकवा, अमवा शिवपुरा और सिंहपुर समितियों से भी मूल कागजात मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सिंहपुर समिति से भेजे गए डीएपी और एनपीके के नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है, जिनके आधार पर अगली कार्रवाई तय होगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा तस्करी तंत्र सिर्फ एक समिति तक सीमित नहीं था, बल्कि कई बी पैक्स और निजी दुकानों की मिलीभगत से चलता था। इसी कारण खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। नगर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बीज की दुकानों का किया निरीक्षण
बलरामपुर। कृषि विभाग की टीम ने गैसड़ी क्षेत्र में खाद एवं बीज की दुकानों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार के नेतृत्व टीम ने परमजीत सिंह खाद एवं बीज भंडार से खाद और बीज के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अलावा अभिमन्यु मौर्य एग्री जंक्शन पचपेड़वा तथा मौर्या बीज भंडार जुदीकुईया, पचपेड़वा का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों के अभिलेखों और स्टॉक का मिलान करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें