फोटो-7-बलरामपुर के एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में पोस्टर दिखाती छात्राएं ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण एवं मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं ने जीवविज्ञान विषय में कोशिका की संरचना पर आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने कोशिका के विभिन्न अंगों, उनकी संरचना और कार्यों को सरल तरीके से समझाया। हस्तनिर्मित चार्ट और डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से कोशिका के विभिन्न हिस्सों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता शुचि ने किया। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अदिति राठौर और जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने छात्राओं का मार्गदर्शन कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य साधना पांडेय ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धति से छात्राओं की विज्ञान विषय में रुचि बढ़ने के साथ ही अवधारणाएं भी स्पष्ट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से वंचित वर्ग की छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता नीलम, प्रगति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।