फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अंडर-19 बालक वर्ग में फातिमा स्कूल की टीम विजेता

Fri, 06 Oct 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ ​​शिक्षक व प्र​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं स्कूल गेम फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में फातिमा स्कूल की टीम आठ विकेट से जीत हासिल कर विजेता बनी।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंदराम के निर्देशन में किया गया। जिला क्रीडा समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फातिमा स्कूल एवं राजकीय विद्यालय दारीचौरा के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजकीय विद्यालय दारीचौरा की टीम ने 12 ओवर में 87 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फातिमा स्कूल की टीम ने प्रशांत के 34 रन के सहयोग से दो विकेट के नुकसान पर ही जीत के लिए जरूरी रन बना कर मैच आठ विकेट से जीत लिया। मुख्य अतिथि अजय सिंह पिंकू ने विजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरुण मोरिस, हेमंत कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय व सईद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें