फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धान लादे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा। क्षेत्र के त्रिलोकपुर के मजरा हज्जीडीह में खेत से धान लादकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। रविवार को हुए हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हज्जीडीह निवासी मोहम्मद जावेद शनिवार सुबह करीब दस बजे अपने बेटे सुफियान के साथ खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर खेत से चकरोड पर चढ़ने लगा, तभी अचानक चालक मोहम्मद जावेद का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।
हादसे में सुफियान धान लदी ट्रॉली के नीचे दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुफियान को बाहर निकाला। चालक मोहम्मद जावेद को भी चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन दोनों को लेकर इटवा पहुंचे, जहां एक निजी नर्सिंग होम में सुफियान का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसे सिर और पैर में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली कुछ देर तक सड़क किनारे उलटी पड़ी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर सड़क से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें