फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय को घेरा, भीड़ देख भागे अफसर

विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी समिति मथुरा बाजार में खाद लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई/तुलसीपुर (संवाद)। खाद न मिलने पर महराजगंज तराई व तुलसीपुर ब्लॉक में किसानों का सब्र टूट गया। सुबह सहकारी समिति महराजगंज तराई पर यूरिया लेने पहुंचे किसान घंटों कतार में खड़े रहे। वितरण शुरू न होने पर सैकड़ों किसान विकासखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर दिया। अचानक भीड़ देख बीडीओ के हाथ-पांव फूल गए, जबकि ब्लॉक नोडल कृषि अधिकारी चुपके से निकल लिए।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर के सहकारी समिति कौवापुर पर पहुंचे किसानों को ताला लटका मिला। गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए बीडीओ ऑफिस का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंचे ब्लॉक कृषि अधिकारी भी किसानों की आक्रोशित भीड़ देखकर वहां से खिसक गए। बाद में बीडीओ सुनील कुमार के काफी समझाने-बुझाने के बाद किसानों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि 16 अगस्त को यूरिया का वितरण किया जाएगा।
किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में निजी खाद दुकानों पर भी यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जा रही। कुछ दुकानदार रात के अंधेरे में महंगे दामों पर बिक्री करते हैं। किसान श्याम बिहारी, मनोहर, बाबूलाल, श्यामलाल, भुलई, दीपक, मनोज, शंभू, रामहेत, उर्मिला, संगीता, सबीना, सायरा, राधेश्याम, रामू यादव, सूरज, अर्जुन वर्मा, पवन व अशोक कुमार ने कहा कि धान की खेती के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन एक बोरी खाद भी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

स्टॉक पर्याप्त, कृत्रिम कमी करने वालों पर होगी कार्रवाई
खाद संकट पर जिला प्रशासन ने दावा किया है कि जनपद की सभी सहकारी समितियों और खुदरा दुकानों पर यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही सहकारी समितियों पर 1423.015 मीट्रिक टन और पीसीएफ बफर गोदाम पर 1500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। जबकि खुदरा दुकानों पर 1369.996 मीट्रिक टन का स्टॉक है। पिछले 24 घंटे में 115 दुकानों से 287.145 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया।
जिन दुकानदारों पर पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उनके प्रतिष्ठानों से भी वितरण कराया गया है। प्रशासन ने कहा कि 16 अगस्त को गोंडा में लगने वाली एक रैक से जिले को 470 मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया मिलेगी। किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत दुकानों व समितियों से ही निर्धारित मूल्य पर खाद लें और कालाबाजारी की सूचना तुरंत दें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्टॉक होने के बावजूद बिक्री न करने वालों पर फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर और ईसी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें