फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाद न मिलने से भड़के किसान, मंडी गेट पर हंगामा

Sat, 02 May 2026 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के मंडी समिति गेट बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर चक्काजाम करते किसान ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश के बाद खेती-किसानी का कार्य शुरू होते ही यूरिया खाद न मिलने और वितरण प्रक्रिया में अचानक बदलाव को लेकर किसानों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। मंडी समिति गेट किसानों ने चक्का जाम किया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन




सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए नवीन गल्ला मंडी समिति परिसर स्थित इफको गोदाम पर पहुंचने लगे थे। किसानों की लंबी कतारें लगी थीं, लेकिन वितरण प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। किसान रामजस, प्रमोद कुमार व मेहीलाल आदि का कहना था कि पहले आधार कार्ड के आधार पर यूरिया उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन अचानक कर्मचारियों द्वारा खतौनी मांगी जाने लगी। इसके साथ ही एक खतौनी पर केवल एक बोरी यूरिया दिए जाने की बात से किसान नाराज हो गए। बारिश के बाद खेतों में खाद की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। मंडी गेट के पास बड़ी संख्या में किसानों ने चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ज्योति श्री, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने किसानों को समझाया-बुझाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हो सका।



जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है यूरिया

जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने बताया कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। शासन के निर्देशानुसार एक हेक्टेयर भूमि पर आवश्यकता के अनुसार लगभग सात बोरी यूरिया का दिया जा रहा है, लेकिन इसे एक साथ उपलब्ध नहीं कराया जाता। किसानों को खतौनी के आधार पर आवश्यकता अनुसार एक या दो बोरी यूरिया वितरित की जा रही है।

फोटो-10-बलरामपुर के मंडी समिति गेट बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर चक्काजाम करते किसान ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें