तुलसीपुर (बलरामपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के नचौरा गांव में बीते मंगलवार को ठंड लगने के कारण किसान की मौत हो गई है। तहसीलदार तुलसीपुर कृष्ण गोपाल ने हलका लेखपाल को जांच करने का निर्देश दिया है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नचौरा निवासी पंचमलाल (40) मंगलवार को खेत में काम करने गया था। पंचम को ठंडक लग गई। तबियत बिगड़ने पर परिजन पंचम को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में पंचम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की सूचना तहसीलदार को दी।
तहसीलदार ने मामले की जांच हलका लेखपाल को सौंपी है। तहसीलदार ने बताया कि हल्का लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।