फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ समितियों में महिलाओं को मिले उचित प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपाई। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक शनिवार को तुलसीपार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बूथ समितियों में पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के साथ-साथ महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात कही गई। बूथ समितियों का चुनाव कराने के लिए मंडल एवं सह मंडल चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
विज्ञापन

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिले के चुन प्रभारी प्रेम चन्द्र मिश्रा ने कहा कि बलरामपुर जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में 22 मंडलों की 1846 बूथ समितियों का चुनाव 18 सितम्बर को प्रारंभ हो गया है जो 22 सितंबर तक चलेगा। चुनाव को निष्पक्ष व प्रभावी बनाने के लिए जिला कार्यालय में काल सेंटर भी खोला गया है। सभी 22 मंडलों के 159 सेक्टरों में 270 चुनाव अधिकारी लगाए जाएंगे।
सभी 22 मंडलों में एक-एक मंडल चुनाव अधिकारी व एक-एक सह मंडल चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि बूथ समितियों में पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के साथ-साथ एक तिहाई पदों पर महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें