फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थी बेबी शो में स्वस्थ बच्चों की माताएं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अन्नप्रासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हेल्थी बेबी शो में स्वस्थ बच्चों की माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीडीपीओ व अन्य अफसरों ने माताओं का हौसला अफजाई किया। छह माह पूरे कर चुके बच्चों को कटोरी-चम्मच से आहार देने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

डीपीओ एके पांडेय ने बताया कि जिले के सभी 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को बच्चों के सही पोषण के बारे में जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्नप्रासन दिवस का आयोजन किया गया। छह माह की आयु पूरी करने वाले बच्चों को पहली बार कटोरी-चम्मच से आहार देने का तरीका बताया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही समय से पूरक आहार की शुरुआत कराना है। छह माह तक बच्चा सिर्फ मां का दूध पीता है। दूध पिलाने वाली माताओं को भी पौष्टिक व ठोस आहार के बारे में बताया गया। सदर ब्लॉक में सीडीपीओ राकेश शर्मा, उतरौला में सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह व हरैया सतघरवा में सीडीपीओ प्रियंका दूबे की निगरानी में कार्यक्रम हुए।
गैसड़ी ब्लॉक की सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक के 218 आंगनबाड़ी केंद्रों पर समारोहपूर्वक अन्नप्रासन दिवस मनाया गया है। बिलोहा बनकसिया आंगनबाड़ी केंद्र पर जिला पोषण विशेषज्ञ सीमा शुक्ला के साथ छह माह पूरे कर चुके चार बच्चों निखिल, नंदनी, सुनीता व हरिवंश का अन्नप्रासन संस्कार किया गया। सभी माताओं को छह माह तक केवल स्तनपान कराने तथा छह माह के बाद ऊपरी आहार देने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बच्चों का वजन लेकर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। सात माह के बच्चों के वजन के आधार पर तीन माताओं इच्छा की मां उर्मिला को प्रथम, हिमांशु की मां मैनावती को द्वितीय व शुभि की मां महारानी को तृतीय स्थान मिला। तीनों माताओं को सीडीपीओ व जिला पोषण विशेषज्ञ की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी माताओं को भोजन में चार रंगों को शामिल करने की सलाह दी गई।
चतुरंगी आहार में लाल, सफेद, हरा व पीला पौष्टिक भोजन की निशानी है। इसमें गाढ़ी दाल, अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, स्थानीय मौसमी फल और दूध से बने उत्पाद है। इस तरह के खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ, रेशे व पानी की पर्याप्त उपलब्धता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें