फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 इंस्पेक्टर समेत 115 पुलिसकर्मियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अनुशासनहीनता के आरोप में 115 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड के दौरान 12 इंस्पेक्टर समेत 115 पुलिसकर्मियों से जवाबतलब किया। समय से संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन की परेड में शामिल 282 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि अनुशासित रहकर समाज को बेहतर सेवाएं दी जा सकती हैं। पुलिस विभाग में अनुशासन का बड़ा महत्व है। अनुशासन के दम पर ही पुलिस विभाग की अलग पहचान बनी है। अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने ट्रेनिंग के माध्यम से सभी पुलिकर्मियों को बेसिक पुलिसिंग, भीड़ नियंत्रण और सीटी बजाने के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी पुलिकर्मियों को सैलूट करने का तरीका भी बताया गया।
यूपी 112 के चार पहिया वाहनों में उपलब्ध क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट, बाडी बैगर, फायर एक्सटिंगुईशर आदि के संबंध में पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। परेड ग्राउंड में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले 12 इंस्पेक्टरों व 34 सब इंस्पेक्टरों से जवाब तलब किया गया है। इसी के साथ 69 महिला आरक्षियों को तीन दिन की दलेल परेड से दंडित किया गया है। समय से जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशिक्षण के बाद पुलिस लाइंस कैंटीन और वर्दी स्टोर का भ्रमण भी किया गया। कार्यक्रम में सीओ प्रेम कुमार थापा, मनोज यादव व आरआर सिंह और आरआई नंदलाल यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें