फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डॉक्टर आवास में डंप मिली 10 लाख रुपये की एक्सपायर दवा

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर सीएचसी के एक कक्ष में मिली एक्सपायर दवाएं। संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मरीजों की सेहत सुधारने के लिए आई दवाएं अस्पताल में रखी-रखी एक्सपायर हो गईं, लेकिन मरीजों को वितरित नहीं की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एक चिकित्सक के आवास पर 10 लाख रुपये की एक्सपायर दवा मिली हैं। इसकी जानकारी सीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि अस्पताल के आवासीय परिसर के एक कक्ष में काफी दिनों से ताला बंद था। तीन माह से बंद कमरे की चाबी खोजी जा रही थी। मंगलवार को चिकित्सक के कक्ष का ताला तोड़वाया गया तो उसमें करीब 10 लाख रुपये की एक्सपायर दवाएं व कुछ चिकित्सीय उपकरण बरामद हुए, दवाओं की गिनती करवाई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि यह दवाएं कब खरीदी गई थीं और कहां बंटनी थीं। इसके बारे में जानकारी की जा रही है। कौन-कौन सी दवाएं हैं, इसकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है।
बताया कि इसके अतिरिक्त कुछ नये चिकित्सा संबंधी उपकरण भी मिले हैं, जिनका उपयोग नहीं हो सका। इसके कारण मरीजों को दिक्कत हो रही थी। अब जब नई ओपीडी के संचालन को लेकर जोर है तो इन सामग्रियों को खोजा गया है, उसे नये सिरे से मरम्मत कराकर उपयोग में लाने की कवायद की जा रही है। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में नवनियुक्त चिकित्सक डॉ. निशा गुप्ता को आवास आवंटित करने के लिए ताला खोलवाया गया। कक्ष में बरामद हुई दवाओं के संबंध में सीएमओ को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें