फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 परीक्षार्थियों ने दी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में परीक्षा देते परीक्षार्थी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के दो विद्यालयों में मंगलवार को सीबीएसई के 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा कराई गई। दोनों केंद्रों पर व्यवसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा में 97 परीक्षार्थी शामिल हुए। पंजीकृत 100 की तुलना में तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

नोडल कोआर्डीनेटर राजेश जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को सेंट जेवियर्स व केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई के विद्यालयों के 12वीं के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। व्यवसायिक अध्ययन विषय में सेंट जेवियर्स में पंजीकृत 42 में से 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। केंद्रीय विद्यालय में पंजीकृत 58 के सापेक्ष 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें