फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पालियों में 154 परीक्षार्थियों ने छोड़ी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के एक मात्र केंद्र एमपीपी इंटर कालेज में शनिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी। शनिवार को पहले दिन की दोनों पालियों में 154 परीक्षार्थियों ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में केंद्र के छह कमरों में संस्कृत बोर्ड के परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। दोनों पालियों में 328 के सापेक्ष 164 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम ने बताया कि जिले में संस्कृत बोर्ड के तीन विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। तीनों विद्यालयों में संस्कृत बोर्ड की पढ़ाई करने वाले 329 छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कराई जाएगी। सिर्फ एमपीपी इंटर कालेज को संस्कृत बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा होगी। राधा कृष्ण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसीपुर के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
संस्कृत परीक्षा के पटल सहायक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली में कक्षा आठ के 15 के सापेक्ष 11, पूर्व मध्यमा में 86 के सापेक्ष 46 व उच्च मध्यमा में 92 के सापेक्ष 43 परीक्षार्थियों ने अनिवार्य विषय संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा दी है जबकि कक्षा आठ में चार, पूर्व मध्यमा में 40 व उच्च मध्यमा में 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में अनिवार्य संस्कृत विषय के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई जिसमें पूर्व व उच्च मध्यमा के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। पूर्व मध्यमा में 82 के सापेक्ष 42 और उच्च मध्यमा में 43 के सापेक्ष 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पूर्व मध्यमा में 40 और उच्च मध्यमा में 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें