बलरामपुर। स्पोटर्स स्टेडियम से यातायात विभाग की तरफ से शनिवार को आयोजित वाहन रैली को एसपी देवरंजन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति सभी लोगों को जिम्मेदार बनने की जरुरत है। सड़कों पर हो रहे हादसे गैर जिम्मेदारियों के कारण हो रहे हैं। हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सड़क पर हो रहे दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम आयोजक एआरटीओ अरविंद यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेवासियों से सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने की अपील की। एसपी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।