फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां मिलने पर तीन प्रधानाचार्यों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खामियां मिलने पर माध्यमिक स्कूलों के तीन प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में सुधार कराकर रिपोर्ट तलब की गई है। सभी स्कूलों में प्रयोगात्मक कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने औचक निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीआईओएस महेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने शनिवार को बताया कि उन्होने वरिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार सिंह के साथ जिले के तीन माध्यमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में कक्षा छह से 12 तक पंजीकृत छात्रों की संख्या काफी कम और प्रयोगशाला कक्ष नहीं पाया गया।
राम अवध इंटर कॉलेज पेहर बाजार में कक्षा 9 से 12 तक छात्रों की संख्या काफी कम मिली। परिसर में बेसिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त प्राथमिक कक्षाओं का संचालन होते पाया गया। यहां भी प्रयोगशाला कक्ष का संचालन भी नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीण भारत इंटर कालेज हाश्मीनगर मथुरा बाजार के औचक निरीक्षण में छात्रों की कम उपस्थिति और प्रयोगशाला कक्ष का संचालन नहीं मिला। तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया कि तीन दिन में सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड कराकर छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और प्रयोगशाला कक्ष का संचालन कराने की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
राम अवध इंटर कॉलेज परिसर से प्राथमिक की कक्षाओं का अलग संचालन कराने का निर्देश दिया गया है। सुधार की रिपोर्ट न भेजने पर तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी डीआईओएस ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें