फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमएलके पीजी कॉलेज में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

Sat, 30 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। 23 जून तक चलने वाली इन परीक्षाओं में केंद्र पर करीब 5500 परीक्षार्थियों के शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन


केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की सम सेमेस्टर परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय स्तर पर आंतरिक सचल दस्तों का गठन किया गया है। यह दल मुख्य द्वारों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के साथ परीक्षा कक्षों में भी लगातार निगरानी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के पहले दिन बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं शनिवार को बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने भी परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि पहले दिन बीएससी द्वितीय सेमेस्टर सीड टेक्नोलॉजी के 38 तथा दूसरे दिन बीए द्वितीय सेमेस्टर शारीरिक शिक्षा के पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर शक्ति स्मारक महाविद्यालय, सीता शरण महाविद्यालय तथा फातिमा महाविद्यालय के विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें