फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवा बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

Sat, 30 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर में नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते विशेष सत्र न्यायाधीश।-स्रोत: संघ
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला युवा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में विशेष सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय और महामंत्री श्याम सुंदर मिश्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) अनूप कुमार पांडे ने अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बार काउंसिल सदस्य जयनारायण पांडेय तथा अयोध्या की मणिरामदास छावनी से पहुंचे महंत कमल नयन दास महाराज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय, महामंत्री श्याम सुंदर मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है।
उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से भी अधिवक्ताओं के सहयोग से न्याय प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र यादव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज को नई टीम से काफी उम्मीदें हैं। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष मुर्तुजा हुसैन, महामंत्री संजय तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय बहादुर सिंह व कमलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें