फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हटाया गया अतिक्रमण, 15 चरणों में चलेगा अभियान

विज्ञापन
-बलरामपुर के पानी टंकी के पास जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के गदुरहवा पानी टंकी से गर्ल्स कॉलेज चौराहे तक शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने सड़क और नालियों पर बने अवैध जीनों, छज्जों और बढ़े हुए प्लेटफॉर्म को पालिका की मशीनों से तोड़ा। करीब 45 दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए। कई दुकानदारों और मकान मालिकों ने कार्रवाई से पहले ही खुद से अपने अवैध निर्माण हटा दिए थे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अब व्यापक और चरणबद्ध अभियान शुरू कर दिया है। पालिका ने 29 नवंबर से 13 जनवरी तक हर तीसरे दिन सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्ती से अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम तय किया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नगरवासियों से स्वयं अपने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने की अपील की है, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी को असुविधा न हो। अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य ने बताया कि अभियान के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार सिविल, जेई अवनीश यादव, जलकर जेई धर्मेंद्र कुमार गौड़ और सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय को सौंपी गई है।
हर तीसरे दिन अलग-अलग मार्गों पर चलेगा अभियान
पालिका द्वारा तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना के अनुसार शनिवार से लेकर 13 जनवरी 2026 तक कुल 15 चरणों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य ने अपर जिलाधिकारी को पूरी कार्ययोजना भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विभिन्न मार्गों, प्रमुख चौराहों और बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। दो दिसंबर तक गर्ल्स कॉलेज चौराहा से छोटी नहरिया, 4 दिसंबर को छोटी नहरिया से मदरसा दारुल उलूम, 9 दिसंबर से दारुल उलूम से उतरौला मोड़ तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। 11 दिसंबर को गर्ल्स कॉलेज चौराहा से होते हुए चौक बाजार व मेजर चौराहा तक, 16 दिसंबर से चौक बाजार से बड़ा पुल तक, 18 दिसंबर से मेजर चौराहा से तुलसीपुर रोड स्थित कालीथान माता मंदिर तक, 20 दिसंबर से नगर पालिका कार्यालय से घास मंडी व फर्राशखाना रोड तक अभियान चलेगा। 23 दिसंबर घास मंडी से तिकोना पार्क तक, 27 दिसंबर से अंबेडकर तिराहा से मेजर चौराहा तक, 30 दिसंबर से वीर विनय चौराहा से डॉ. मजीद मोड़ तक, 3 जनवरी 2026 से डॉ. मजीद मोड़ से पूरबटोला पुलिस चौकी तक, 6 जनवरी से पुलिस चौकी से सब्जी मंडी, 8 जनवरी को सब्जी मंडी से चौक तक 13 जनवरी से बहराइच रोड पहलवारा मोहल्ला से घोसियाना होते हुए झारखंडी सरोवर तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें