बलरामपुर। सदर ब्लॉक के ग्राम गैंजहवा में प्रसूता मंजू की हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने पायलट और आशा के सहयोग से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। ईएमटी पिंटू चौधरी ने बताया कि ग्राम गैंजहवा निवासिनी मंजू को प्रसव पीड़ा होने पर घरवालों ने पहले घर पर डिलवरी कराने का प्रयास किया।
मंजू की हालत बिगड़ने पर घरवालों ने एंबुलेंस बुलाया। गर्भवती को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसे तेज पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा से बेहाल मंजू को बचाने के लिए पायलट कृष्णकांत को एंबुलेंस रोकने के लिए कहा गया। पायलट, आशा व अन्य महिलाओं की मदद से मंजू का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। समय से प्रसव होने पर जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। संवाद