फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोजगार के अवसर बढ़े, युवाओं में जगी कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
बलरामपुर के म​णिपुर में खरीदारी करते नेपाल राष्ट्र के लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर।
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में कारोबार की नई संभावनाएं बढ़ी हैं। यहां की जिन बाजारों में कभी सन्नाटा रहता था, वहां अब हर दिन व्यापारिक चहल-पहल रह रही है। तुलसीपुर, बरदौलिया, बालापुर, जरवा और पचपेड़वा जैसे सीमाई बाजारों में व्यापार को नई रफ्तार मिली है। इससे युवाओं ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है।
व्यापार संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीनों में स्थानीय स्तर पर खुदरा व्यापार में 40 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई है। सीमाई चौकियों पर आवागमन में सरलता होने से नेपाल के व्यापारी और खरीददार बड़ी संख्या में भारतीय बाजारों में पहुंच रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अब तुलसीपुर और पचपेड़वा में दीपावली के बाद भी भीड़ बनी हुई है। किराना, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, मोबाइल एसेसरीज और मिठाई कारोबार में सबसे अधिक वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर बाजार के व्यापारी सुनील बताते हैं कि अब नेपाल के कोयलाबासा और धरमपुर क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले त्योहारों पर ही भीड़ दिखती थी, अब तो रोजाना ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। यह अभियान हमारे लिए जीवनरेखा साबित हो रहा है। बढ़ रहे व्यापार से व्यापारियों की उम्मीदों को पंख लगे हैं। वे लोग अब प्रदेश संगठन से मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता करेंगे।
युवाओं में उत्साह, रोजगार की दिशा में बढ़ा रहे कदम
बरदौलिया के युवा उद्यमी अमरजीत वर्मा ने कहा कि व्यापारिक माहौल सुधरने से युवाओं में स्वरोजगार की नई उम्मीद जगी है। युवाओं ने अब साइबर कैफे, मोबाइल सर्विस सेंटर, जनसेवा केंद्र और डेयरी यूनिट खोलना शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल की ओर से तैयार की जा रही रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं ने पिछले एक वर्ष में छोटे या मध्यम स्तर के रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। संगठन अब इस रिपोर्ट को प्रदेश मुख्यालय भेजकर अभियान को और सशक्त करने की सिफारिश करेगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल लाठ ने बताया कि नए उद्यमियों का सहयोग किया जा रहा है। उद्योग विभाग भी मदद कर रहा है। इससे सीमा क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें