फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाया, सुबह तक घेरी पुलिस चौकी

विज्ञापन
बलरामपुर के महदेइया बाजार पुलिस चौकी में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते सीओ राघवेंद्र सिंह ।-सं
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज।
विज्ञापन

महदेइया बाजार चौकी प्रभारी संतोष कुमार पर कार्यकर्ता से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे चौकी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल से चौकी प्रभारी की कहासुनी से विवाद बढ़ गया। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। सीओ उतरौला ने किसी तरह से हालात को संभाला। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर बुधवार तड़के चार बजे ब्लॉक प्रमुख ने धरना समाप्त किया।
मामले की शुरुआत रात करीब 11 बजे से हुई। चौकी प्रभारी ने शुकुलगंज बाजार निवासी भाजपा कार्यकर्ता उत्तम कुमार को हिरासत में ले लिया। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने चौकी प्रभारी से त्योहार का हवाला देकर कार्यकर्ता को छोड़ने का आग्रह किया। इसपर चौकी प्रभारी ने ब्लॉक प्रमुख को ही पुलिस चौकी पर बुला लिया। यहीं से बात बिगड़नी शुरू हुई।
विज्ञापन

रात 12 बजे ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह, कोतवाली उतरौला प्रभारी अवधेश राज सिंह और सीओ उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। चौकी के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।
विरोध के बीच तनाव बढ़ता देख सीओ उतरौला ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र से संपर्क साधा। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख से बात कर शांति की अपील की, लेकिन कार्यकर्ता चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। बुधवार तड़के चार बजे लंबी वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना किसी तरह से समाप्त हुआ। पुलिस ने औपचारिकता निभाते हुए हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता उत्तम कुमार को ब्लॉक प्रमुख से मिलवाया और उनके साथ घर भेज दिया।
सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे चौकी प्रभारी
हमने कई बार चौकी प्रभारी की अभद्रता की शिकायत एसपी से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब सब्र का बांध टूट गया है। ऐसे में जब तक कार्रवाई नहीं होती, हम चुप नहीं बैठेंगे। संगठन के भरोसे आंदोलन खत्म कर दिया है। चौकी प्रभारी सपा के एजेंट की तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हेमंत जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख
स्थानीय युवक को सतर्कता के चलते हिरासत में लिया गया था। गलतफहमी हो गई थी। रात में ही मौके पर पहुंचकर सभी से वार्ता कर मामले का निस्तारण कर दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-राघवेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक
उतरौला

चौकी प्रभारी ने कार्यकर्ता पर दर्ज कराया मुकदमा
महदेइया बाजार पुलिस चौकी विवाद में बुधवार शाम नया मोड़ आ गया। मामला बढ़ता देख चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता उत्तम निवासी शुक्लागंज बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका आरोप है कि कार्यकर्ता ने मंगलवार देर रात सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुए अराजकता फैलाई थी। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें