बलरामपुर। दीपावली पर्व से पहले पंचायती राज विभाग में कार्यरत पंचायत सहायक, केयर टेकर व कंसल्टिंग इंजीनियरों को मानदेय और कमीशन का भुगतान किया जाएगा। मानदेय भुगतान के लिए डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को पत्र लिखा है। 15 अक्तूबर तक भुगतान कर अवगत कराने का निर्देश भी दिया है।
डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित पंचायत सचिव अपने-अपने गांव के पंचायत सहायक, केयर टेकर व कंसल्टिंग इंजीनियरों का भुगतान नियमानुसार सुनिश्चित करेंगे, ताकि त्योहार पर किसी भी कर्मचारी को कोई असुविधा न हो। (संवाद)