फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मलनगाडीह में तीन दिन से बिजली गुल

Wed, 04 Sep 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार बिजली उपकेंद्र के मलनगाडीह गांव में तीन दिनों से बिजली गुल है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से समस्या उत्पन्न हुई है। गांव के करीब 50 घरों में बिजली न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण सियाराम, नियामत, अजमत, जोखू, जमील अहमद व गौदे आदि ने बताया कि तीन पहले गांव के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। कई बार सूचना के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराया गया है। गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र रेहरा बाजार के उपखंड अधिकारी आरके यादव ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। ट्रांसफाॅर्मर जल गया होगा तो उसे शीघ्र बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें