फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिहार से भी जुड़े हैं गो तस्करों के तार, लगाई गई एसओजी टीम

Wed, 04 Sep 2024 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। पुलिस टीम पर हमला करने वाले गो तस्करों के तार बिहार से जुड़े हुए हैं। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि रामपुर व मुरादाबाद के वाहन चालकों का पूरा नेटवर्क बिहार तक फैला हुआ है। साथ ही इसमें स्थानीय लोगों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। वैसे मामले के खुलासे के लिए एसओजी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


शनिवार की रात रग्घूडीह गांव में गो तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला हुआ था। इसमें दो वाहन बरामद किए गए थे। इस मामले की जांच कर रही पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं। सीओ तुलसीपुर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अब तक की जांच में इसमें बिहार का कनेक्शन निकलकर सामने आ रहा है। इसमें चालकों के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। साथ ही कई अन्य की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस टीम के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। साथ ही सीओ को मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें