फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन ने ठप किया न्यायिक कार्य

Wed, 09 Sep 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विरोधस्वरूप सभी अधिवक्ता अगली सूचना तक न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि महामंत्री रवि मिश्रा के भाई दुर्गेश मिश्र व विष्णु मिश्र तथा पिता सियाराम मिश्र के साथ विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अभद्रता की। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली बिल बकाया होने की बात कहते हुए कनेक्शन काटने की धमकी दी। इस पर परिजनों ने भुगतान की रसीद भी दिखाई, लेकिन कर्मचारियों ने उसे स्वीकार नहीं किया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी एक अधिवक्ता के परिवार के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज के सम्मान से जुड़ा मामला है। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के विरोध में एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें