फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी न हुई तो दो विधान सभा में लगेगी दो-दो बैलेट यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 55 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। उतरौला व तुलसीपुर क्षेत्रों में 15 से अधिक दावेदार चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में अगर बुधवार को होने वाली नाम वापसी के दौरान अगर किसी भी प्रत्याशी ने मैदान न छोड़ा तो जिले की इन दोनों ही सीटों पर मतदान के दौरान एक से अधिक ईवीएम का प्रयोग करना पड़ेगा। चुनावी जंग का पूरा परिदृश्य बुधवार को नामांकन वापसी के लिए तय दोपहर बाद तीन बजे तक की तयमियाद के बाद ही साफ होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को ही चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन भी होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति ने बताया कि 16 फरवरी को कलेक्ट्रेट के चारों कक्ष में प्रत्याशियों की नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सदर विधानसभा में 12, उतरौला विधानसभा सीट पर 16, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में 10 और तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। ऐसे में जिन दो सीटों पर 15 से कम प्रत्याशी मैदान में हैं वहां तो ईवीएम की एक-एक बैलेट यूनिट से मतदान होगा।
लेकिन जिन दो सीटों पर नाम वापसी के बाद भी 15 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे तो वहां मतदान के लिए दो दो बैलेट यूनिट लगानी पड़ेगी। दूसरी तरफ सदर विधानसभा सीट पर चुनावी काम काज की निगरानी के लिए तैनात प्रेक्षक केएस श्रीनिवासन ने मंगलवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें