फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, सात और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 7 लोग और पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर निवासी कृष्णराम तिवारी (60) हाइपरटेंशन के मरीज थे। सेहत जांच में कृष्णाराम कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उन्हें दो अक्तूबर को संयुक्त जिला चिकित्सालय के एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। उसी दिन मेयो मेडिकल कॉलेज बाराबंकी के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कृष्णाराम की मंगलवार को मौत हो गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर नगर क्षेत्र के तुलसीपार्क मोहल्ला, गेल्हापुर, मनकोट, खलवा, कोड़री, धर्मपुर व पचपेड़वा क्षेत्र के कटियाभारी में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इनके संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1663 हो गई है। 1524 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 113 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें