बलरामपुर। उद्यान विभाग की तरफ से जिले के आठ सौ किसानों को 20 अक्तूबर से तीन दिन तक लहसुन बीज वितरित किया जाएगा। सभी नौ ब्लॉकों में औद्यानिक कार्यों के नामित प्रभारियों को बीज वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने किसानों से बीज लेते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
कम से कम एक हेक्टेअर जमीन के स्वामित्व वाले किसानों को ही बीज दिया जाएगा। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर योजना का लाभ मिलेगा। खतौनी में लाभार्थी किसान का नाम व उसके हिस्से में कम से कम एक हेक्टेअर जमीन होना अनिवार्य है।