बलरामपुर। एसएसबी जवान सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इनके कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एसएसबी का एक जवान पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा में तीन, विशुनापुर में एक व पुरानी बाजार में एक तथा बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कोलवा एवं बनकटवा में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
जिले के विभिन्न स्थानों पर रखे गए नौ लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुुए घर भेज दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 1739 हो गई है। 1598 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस 115 हैं।