फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के साथ पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रमजान माह का 30वां रोजा पूरा करने के बाद 14 मई को ईद बड़े ही सादगी के साथ मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते कोविड गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों में केवल पांच लोग ही ईद की नमाज पढ़ेंगे। मुस्लिम समाज के सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरों में ही ईद की नमाज पढ़कर मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ करेंगे।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के निर्देशानुसार इस बार मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के बजाय लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है।
मस्जिदों में केवल पांच-पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति मिली है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करना हम सभी का कर्त्तव्य है इसलिए मस्जिदों में भीड़ इकट्ठा न करके सभी लोग घरों में ही चार रकात नफल की नमाज पढ़ें और अल्लाह से कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए दुआ मांगे।
विज्ञापन

ऐसा करने से सभी लोगों को ईद के नमाज के बराबर सवाब मिलेगा। उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया है कि नमाज पढ़ने के बाद कहीं भी ईद मिलन समारोह का आयोजन कतई न किया जाए। गले मिलने के बजाए एक-दूसरे को सलाम कर ईद की बधाई दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें