फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों में 11 बिंदुओं पर होंगे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में 63 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों में 11 बिंदुओं पर इंतजाम किए जाएंगे। आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों को समय से सभी इंतजाम कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों खामियां मिलेंगी तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें डीआईओएस गोविन्द राम ने शनिवार को जिला पुस्तकालय सभागार में सभी परीक्षा केंद्रों के आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। सीसीटीवी कैमरों व डीबीआर के साथ प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लॉक में रखा जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापकों को डबल लॉक वाली अलमीरा का इंतजाम कराना होगा। सभी केंद्रों पर नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए व्यवस्थापकों को 11 बिंदुओं पर तैयारी करनी होगी। डीबीआर का नेट ब्राउजर लिंक, निर्माता कंपनी का नाम, सीरियल नंबर, आईपी एड्रेस, यूजर आईडी व पासवर्ड, लोहे की डबल लॉक वाली अलमीरा, बाउंड्रीवाल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, कंट्रोल रुम में इनवर्टर और इंटरनेट की व्यवस्था शामिल होगी।
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीधे निगरानी की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य 15 मार्च तक गृह परीक्षा हर हाल में पूरी कराकर परीक्षाफल तैयार करा लें। प्री-बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर कमजोर परीक्षार्थियों के विषयों को तैयार करा दें, जिससे यूपी बोर्ड का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहे। बैठक में प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार यादव, डॉ. चंदन कुमार पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, केके सरोज, प्रवक्ता राकेश प्रताप सिंह व डीआईओएस दफ्तर सहायक अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें