फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नशा मुक्त युवा ही हैं विकसित भारत की मजबूत नींव

Fri, 31 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में शपथ लेते लोग ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में शुक्रवार को ''नशा मुक्त युवा, विकसित भारत'' अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता, जनजागरूकता कार्यक्रम और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, भाषण और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए।
जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। उन्होंने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा नशामुक्त जीवन अपनाकर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें