फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांवों में फिर उड़ते दिखे ड्रोन, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग। गांवों में लगातार कई दिनों से रात में ड्रोन उड़ते देख ग्रामीण सहमे हुए हैं। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी ड्रोन उड़ते दिखे हैं। पुलिस अधीक्षक ने ड्राेन की निगरानी करने का निर्देश दिया है। थानों के प्रभारी निरीक्षक उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जिनके पास ड्रोन है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गजपुर ग्रिंट के प्रधान गुज्जी लाल, जखौली निवासी शिव कुमार त्रिपाठी, इटईरामपुर निवासी रफातुल्लाह, कासिम खान और मोज्जम अली ने बताया कि कई दिनाें से ड्रोन उड़ते नजर रहे हैं। कहा कि प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है जिससे, लोग डरे हुए हैं। बृहस्पतिवार रात में भी ड्रोन उड़ते ग्रामीणों ने देखा है।
ग्रामीणों का कहना है कि डर के कारण लोग रातभर जागकर गांव और घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान करने की मांग की गई है। एसपी विकास कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें