हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक में बाल विकास परियोजना में तैनात चालक शैलेंद्र कुमार यादव (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया आरके राय ने बताया कि ग्राम पहाड़ापुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर निवासी शैलेंद्र कुमार यादव हरैया सतघरवा ब्लॉक में संचालित बाल विकास परियोजना में चालक था। शनिवार को कुछ लोग उसे लेकर सीएचसी शिवपुरा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उल्टी व बुखार से पीड़ित था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।