फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर चालक की मौत

Fri, 15 May 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27- ललिया के निबहीनपुरवा वीरपुर गांव में शोकाकुल परिवारजन। संवाद
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। गोबर की खाद खेत में गिराने जा रहे चालक की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निबहीनपुरवा वीरपुर गांव निवासी दुखी यादव का पुत्र गांठू यादव (30) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोबर की खाद लेकर खेत की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि कैली-खुथवा मार्ग किनारे नौखान के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि गांठू यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम, नौ वर्षीय पुत्री खुशबू और पांच वर्षीय उमा को छोड़ गए हैं। पति की मौत के बाद पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थी। वहीं वृद्ध पिता दुखी यादव भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। गांव में घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय को भेजा गया है। रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें