फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 ग्राम पंचायतों के पेयजल मानकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में बीते दिन सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी/जिला स्वच्छता समिति की बैठक की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों से बचाने के प्रयास पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चालू वित्त वर्ष में जिले के 90 ग्राम पंचायतों के पेयजल मानकों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरे को खाद के रुप में प्रयोग करने के लिए हर ब्लॉक पर तीन दिवसीय कार्यशाला कराकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। जिला स्तर पर स्वच्छ महोत्सव का आयोजन कराकर लोगों को स्वच्छ दर्पण 2019 के बारे में जानकारी दी जाएगी। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के ग्राम निधि खातों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोलने का निर्देश दिया गया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के डीसी योगेश कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा बढ़ाकर उन्हें गांवों में कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वार रुम के कर्मी अमरेन्द्र सिंह को जिला स्तर के कार्यक्रमों को कराने का दायित्व सौंपा गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 20,489 परिवारों को खुले में शौचमुक्त अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें