फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण शुल्क पर भ्रमित न हों अधिवक्ता: राकेश पाठक

Fri, 23 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव राकेश पाठक का स्वागत करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बलरामपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश पाठक ने शुक्रवार को दीवानी कचहरी में पहुंचकर अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवीनीकरण शुल्क के नाम पर अधिवक्ता भ्रमित न हों। अभी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा नवीनीकरण शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर ही नवीनीकरण शुल्क कम से कम निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं का हर स्तर पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद व महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दया शंकर पांडेय, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, मोनू सिंह ,राजेश त्रिपाठी व कुलदीप सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।


वकीलों ने किया स्वागत

इसी तरह उतरौला के अधिवक्ता संघ भवन में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश पाठक का वकीलों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं से सदस्य को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रोटेक्शन एक्ट, मेडिकल क्लेम व पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर सरकार से वार्ता चल रही है, जिसका शीघ्र ही हल निकलेगा। उन्होंने उतरौला अधिवक्ता संघ को किताब भी उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, महामंत्री गयासुद्दीन, विजय प्रकाश, सुशील श्रीवास्तव, मुस्लिम खान, रवि मिश्रा, आलोक गुप्ता, प्रवीण, रामप्रताप चौधरी, रमेश दत्त चतुर्वेदी, प्रहलाद यादव, अखिलेश सिंह, अब्दुल मोईद सिद्दीकी व रामचंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें