फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों से बचाव की तैयारी में जुटें अधिकारी : डीएम

Fri, 23 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम अरविंद कुमार सिंह व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात में डेंगू, मलेरिया व दिमागी बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव के लिए सभी विभाग पहले से तैयारी शुरू कर दें। एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और इसी बीच में 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाना है। अभियान के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

यह बातें जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। डीएम ने कहा कि अभियान से पहले नगर व गांवों में नालियों की सफाई व झाड़ियों की कटाई कराते हुए मच्छरों की रोकथाम के लिए फाॅगिंग अवश्य कराई जाए। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर मरीजों को चिन्हित कर उनका उपचार कराएं। डीएम ने चेतावनी दिया कि अभियान में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने दोनों अभियान के साथ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को भी सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास व पंचायती राज सहित 11 विभागों के अधिकारियों काे समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग को गोआश्रय स्थल व पोल्ट्री फार्म में सफाई और दवा का छिड़काव कराने, बाल विकास एवं पुष्टाहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दिमागी बुखार व संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. एके सिंघल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद मिश्र, डीएमओ राजेश कुमार पांडेय, डीपीएम एनएचएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ अपर्णा यादव व जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें