बलरामपुर। कोरोना से घबराए नहीं किसी भी सहायता व जानकारी के लिए जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर से संपर्क करें। यह सुझाव डीएम श्रुति ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में होम आइसोलेट के लिए संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करते हुए दिया। डीएम ने अपने सामने फोन कराकर कोविड 19 पॉजिटिव होम आइसोलेट मरीज के सेहत की जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में लगे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक को होम आइसोलेटेड कोविड 19 पॉजिटिव पेशेंट के नियमित स्वास्थ्य की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है।
कोविड 19 से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निराकरण कराने का निर्देश कोविड कमांड सेंटर प्रभारी को दिया गया है। डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से घबराएं नहीं, किसी भी सहायता व जानकारी के लिए जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के नंबरों 7880831068, 8922092542, 9170277336, 8960010336 व 8423053312 पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने वालों को कोविड 19 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।