बलरामपुर। पंचायत चुनाव के 15,619 दावेदारों का मतपेटियों से दो मई की प्रात: आठ बजे से राज खुलना शुरु हो जाएगा। किसके सिर पर ताज बंधेगा इसका खुलासा काउंटिंग में होगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दावेदारों का जमावड़ा हो जाएगा।
पंचायत चुनाव के वोटों की मतगणना कराने के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता तैयारियां की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए प्रशासन की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के सीटों पर दावेदारी ठोकने वाले 15,619 दावेदारों का दो मई से प्रात: आठ बजे से शुरु होने वाली मतगणना में राज खुलने लगेगा।
एमपीपी इंटर कॉलेज में सदर ब्लॉक के, मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में हरैया सतघरवा ब्लॉक के, नवीन मंडी समिति तुलसीपुर में तुलसीपुर ब्लॉक के, किसान इंटर कालेज सिंहमुहानी में गैसड़ी ब्लॉक के, फजले रहमानिया इंटर कालेज में पचपेड़वा ब्लॉक के, एचआर इंटर कालेज उतरौला में उतरौला ब्लॉक के, चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय में श्रीदत्तगंज ब्लॉक के, भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज रेहरा बाजार में रेहरा बाजार ब्लॉक के और स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कालेज इमिलिया बनघुसरा में गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के सभी दावेदारों का काउंटिंग कराने के लिए जमावड़ा होगा।
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में न्याय पंचायतवार मतगणना कराई जाएगी। जिले में कुल 101 न्याय पंचायतें हैं। 20 से अधिक बूथ वाली जिले में कुल 22 न्याय पंचायतें हैं जहां पर दो-दो अधिक टेबल काउंटिंग कराने में लगाई गई हैं। सभी न्याय पंचायतों में मतगणना कराने के लिए जिले में कुल 224 टेबल लगाए गए हैं।
प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। सभी टेबल पर एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर सहित तीन-तीन मतगणना सहायक व एक-एक अतिरिक्त मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। 12-12 घंटे की शिफ्ट में काउंटिंग कराई जाएगी।
पहली शिफ्ट में वोटों की काउंटिंग करने वाले कार्मिकों को तीसरे शिफ्ट में व दूसरी शिफ्ट में वोटों की काउंटिंग करने वाले कार्मिकों को चौथे शिफ्ट में लगाया जाएगा। काउंटिंग कराने के लिए 2240 कार्मिकों को लगाया जाएगा। इमरजेंसी के लिए रिजर्व में 10 प्रतिशत अधिक मतगणना कार्मिकों को रखा गया है।
मतगणना कराने के लिए 2464 कार्मिकों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य के 40 सीटों पर लड़ने वाले 718, ग्राम प्रधान पद के 795 सीटों पर 5431, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 975 सीटों पर 4443 और ग्राम पंचायत सदस्य के 5027 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला काउंटिंग में होर्गा। ाप्त पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेगा।