फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीएम व एसपी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज में झाडू लगाते डीएम व एसपी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीएम विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार ने कचहरी आवासीय परिसर और भगवतीगंज चौराहे पर साफ-सफाई की। अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर आमजन को स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने थाना परिसर, आवासीय कॉलोनियों तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की। अधिकारियों ने एकल उपयोग वाली प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से इसके प्रयोग से बचने की अपील की। डीएम ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
एसपी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है। प्लास्टिक का सीमित उपयोग, कचरे का पृथक संग्रह और उसका उचित निस्तारण ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। अभियान के तहत नागरिकों से कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करने, प्लास्टिक कचरे को अलग एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। इस अवसर पर एएसपी विशाल पांडेय, एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार व देहात गिरजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें