फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना लाइसेंस के संचालित दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
बलरामपुर के ​शिवपुरा बाजार में सेंटर सील कराती टीम ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने शिवपुरा बाजार में छापा मारा। जांच में बिना पंजीकरण संचालित दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में स्वास्थ्य व पुलिस टीम ने शिवपुरा बाजार में जांच अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम देखकर कई सेंटर संचालक शटर गिराकर निकल गए। एसीएमओ ने दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर में संसाधनों व अभिलेखों की जांच की। संचालक पंजीकरण से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। जांच में पाया गया कि दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहा था।
नियमों की अनदेखी करने पर एसीएमओ ने तत्काल सेंटर को सील करा दिया। संचालक को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एसीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम की तरफ से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अनियमितता मिलने पर निजी प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निजी प्रतिष्ठान के पटल सहायक राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें