बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में विरोध जताते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
बलरामपुर। कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त किए जाने की मांग सपा नेताओं ने की है। जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप व सपा महिला सभा की अध्यक्ष डाॅ. हिना कौसर ने मंत्री के बयान की निंदा की। नेताओं ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की और ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, अब्दुल मसूद खान, ओंकार नाथ पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा विशाल श्रीवास्तव, फिरोज खान, वसीम खान, शफी उल्लाह खान आदि मौजूद रहे। (संवाद)