फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सेना अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत प
विज्ञापन
बलरामपुर। एयर स्ट्राइक में जाबांजी दिखाने वाली महिला सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने मंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया। कहा कि यह अपमान देश के साथ सेना और नारी का भी है। ऐसी सोच रखने वाले मंत्री को बिना देरी के बर्खास्त किया जाए, साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाए। कांग्रेस इस पर चुप नहीं रहेगी, आंदोलन और तेज होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र पांडेय, मो. इमरान, घनश्याम मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, शाहिद हसन, टीपू, लाल साहब श्रीवास्तव, बिराहिम प्रसाद, प्रिंस चौहान, अमरेंद्र प्रसाद, हीरालाल पाल, निब्बार यादव, गुरबचन, बृजेश चौहान, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, शाहिद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें