फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शैक्षिक वातावरण के लिए अनुशासन जरूरी

Thu, 10 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद नियंता मंडल के सदस्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके विद्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को नियंता मंडल के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में महाविद्यालय में अनुशासन के साथ ही शिक्षण कार्य की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर गहन मंथन हुआ। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने के लिए परिसर में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने नियंता मंडल के सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि वह निश्चित समयावधि में नियत सारिणी के अनुसार महाविद्यालय परिसर में निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राएं निर्धारित यूनिफॉर्म पहन कर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।
मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह ने सभी नियंता मंडल के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. अवनींद्र दीक्षित, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. कमलेश कुमार व डॉ. अर्चना शुक्ला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें