फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जर्जर स्कूल तो कहीं ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार, कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल

Tue, 25 Jun 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म होने के बाद परिषदीय स्कूलों में सत्र मंगलवार को शुरू हो गया। स्कूल खुलने पर साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की दी गई थी। स्कूल पहुंचकर शिक्षकों ने साफ सफाई कराकर व्यवस्था चाक चौबंद करा दिया। मंगलवार को स्कूल खुलने के बाद परिषदीय स्कूलों की पड़ताल की तो अधिकांश स्कूलों बदहाल मिले। कहीं जर्जर स्कूल तो कहीं स्कूलों के ऊपर से जर्जर तार गुजरते मिले। ऐसे में विभागीय लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


केस-1- बिजली न चहारदीवारी

महदेइया। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भेदपुर में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण विद्यार्थी उमसभरी गर्मी में पढ़ाई करने को मजबूर होंगे। वहीं बाउंड्रीवाल न होने के कारण छुट्टा मवेशियों का खतरा भी बना रहेगा। हैंडपंप खराब होने के कारण पेयजल की भी विद्यालय में कोई व्यवस्था नहीं है। इसी तरह पिपरा रामचंदर में स्कूल का भवन काफी जर्जर हो गया है। साफ सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

केस-2-गंदगी का अंबार

महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बदलपुर, शिवचरनडीह व छतुवापुर में झाड़ियां उगी हुई थी। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला। ऐसे में यहां पर स्कूल खुलने के बाद काफी समस्या आएगी।
विज्ञापन

-
केस-3- कटान की जद में स्कूल

हरैया सतघरवा। प्राथमिक विद्यालय बरदौलिया द्वितीय में जहां जलभराव नजर आया वहीं प्रथम का भवन काफी जर्जर मिला। प्राथमिक विद्यालय लौकी नवीन धौबेनिया नाले की कटान की जद में आ चुका है। प्राथमिक विद्यालय लौकीकला नवीन में शौचालय की व्यवस्था बदहाल है। हैंडपंप के सामने गड्ढा न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है।
-
केस-4-स्कूल के ऊपर खतरे का तार

पेहर बाजार-रेहरा बाजार। प्राथमिक विद्यालय बड़हड़ा के ऊपर से 11 हजार हाईटेंशन तार गुजर रहा है। विद्यालय के बगल ही ट्रांसफार्मर लगा होने के कारण आए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय साहेबनगर के परिसर में ही हाईटेंशन तार व ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। हाईटेंशन तार के चलते विद्यालय में कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।

चाक चौबंद कराई जा रही व्यवस्था
25 जून से विद्यालय खोलकर शिक्षकों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने का निर्देश दिया गया है। शौचालय, पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था दो दिन के अंदर दुरुस्त करा ली जाएंगी। विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को बदलवाने के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें